महिला क्रिकेट में, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला आज ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा।
मैच दोपहर 1 बजकर 45 मिनट से शुरू होगा। सीरीज 1-1 से बराबर है, क्योंकि मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने कैनबरा में खेले गए दूसरे मैच में भारत को 19 रनों से हरा दिया था। इससे पहले, सिडनी में खेले गए पहले मैच में भारत ने डकवर्थ-लुईस-स्टर्न पद्धति से ऑस्ट्रेलिया को नौ विकेट से हराया था।