फ़रवरी 15, 2026 8:55 पूर्वाह्न

printer

भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन टी-20 मैचों की श्रृंखला का पहला मैच आज

क्रिकेट में, भारतीय महिला टीम आज सिडनी में तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर एक बजकर 45 मिनट से शुरू होगा। भारतीय टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर करेंगी। मैच से पहले कप्‍तान हरमनप्रीत ने कहा कि भारतीय टीम इस वर्ष यू.के. में होने वाले आई. सी. सी. वर्ल्‍ड कप से पहले ऑस्‍ट्रेलिया को हराने सहित जीत के लक्ष्‍यों को हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध है। पिछले वर्ष दिसम्‍बर में भारतीय टीम ने मेहमान टीम श्रीलंका को 5-0 से हराकर श्रृंखला अपने नाम की थी।