फ़रवरी 20, 2026 11:49 पूर्वाह्न

printer

भारत और अमरीका के बीच हुआ पैक्स सिलिका समझौता सेमीकंडक्टर आपूर्ति श्रृंखला, सेमीकंडक्टर विनिर्माण और चिप डिजाइन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि भारत और अमरीका के बीच हुआ पैक्स सिलिका समझौता सेमीकंडक्टर आपूर्ति श्रृंखला, सेमीकंडक्टर विनिर्माण और चिप डिजाइन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। मीडिया से बात करते हुए श्री वैष्णव ने कहा कि इस समझौते से भारत में संपूर्ण सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम स्थापित करने में सहायक होगा और इससे इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र को काफी लाभ होगा। श्री वैष्णव ने कहा कि भारत की विश्वसनीय विदेश नीति और प्रतिभाओं के विशाल भंडार के कारण आज दुनिया भारत पर भरोसा करती है। उन्होंने कहा कि भारत का पहला सेमीकंडक्टर संयंत्र बहुत जल्द वाणिज्यिक उत्पादन शुरू करेगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला