फ़रवरी 24, 2026 7:15 अपराह्न

printer

भारत और अमरीका के बीच संयुक्त विशेष सैन्‍य अभ्यास वज्र प्रहार आज से हुआ शुरू

भारत और अमरीका के बीच संयुक्त विशेष सैन्‍य अभ्यास वज्र प्रहार का 16वां संस्करण आज हिमाचल प्रदेश में शुरू हो गया। यह अभ्यास अगले महीने की 16 तारीख तक चलेगा। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यह अभ्यास हिमाचल प्रदेश के बकलोह स्थित विशेष बल प्रशिक्षण विद्यालय में आयोजित किया जा रहा है।

भारतीय सेना की ओर से विशेष बल इकाइयों के 45 जवान इस अभ्यास में भाग ले रहे हैं, जबकि अमरीका की ओर से  विशेष बलों के ग्रीन बेरेट्स के 12 जवान शामिल हैं।

इस अभ्यास का उद्देश्य अंतर-संचालन, संयुक्तता और विशेष अभियान रणनीतियों के आदान-प्रदान में सुधार करके दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग को बढ़ाना है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला