मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

मार्च 18, 2024 7:26 अपराह्न

printer

भारत और अमरीका के बीच मानवीय सहायता और आपदा राहत अभ्यास भारत के पूर्वी समुद्र तट पर शुरू हुआ

भारत और अमरीका के बीच मानवीय सहायता और आपदा राहत अभ्यास भारत के पूर्वी समुद्र तट पर शुरू हो गया है। यह 31 मार्च तक जारी रहेगा। रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि इस अभ्यास का उद्देश्य मानवीय सहायता और आपदा राहत के लिए अंतर संचालन विकसित करना है। इसके साथ दोनों देशों की सेनाओं के बीच तेज और सुचारू समन्वय के लिए मानक संचालन प्रक्रियाओं को परिष्कृत करना है। भारतीय नौसेना के जहाज, भारतीय सेना के जवान और वाहन तथा त्वरित कार्रवाई चिकित्‍सा दल इस अभ्यास में भाग लेंगे। अमरीका की ओर से नौसैनिक जहाज, अमरीकी मरीन कोर और अमरीकी सैनिक हिस्सा लेंगे।