फ़रवरी 4, 2026 2:01 अपराह्न

printer

भारत-एस्‍टोनिया ने व्यापार, साइबर व डिजिटल हयोग और सांस्कृतिक संबंधों की मजबूती पर चर्चा की

भारत और एस्‍टोनिया ने व्‍यापार और निवेश, साइबर और डिजिटल सहयोग तथा सांस्‍कृतिक संपर्क जैसे क्षेत्रों में संबंधों को और आगे बढ़ाने पर चर्चा की। विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज और एस्‍टोनिया के विदेश मंत्रालय में राजनीतिक मामलों के अवर सचिव मार्टिन रोजर ने कल एस्‍टोनिया की राजधानी टालिन में 13वीं विदेश कार्यालय परामर्श बैठक की सह-अध्‍यक्षता की।

   

विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों देश गर्मजोशीपूर्ण और सौहार्दपूर्ण द्विपक्षीय संबंध साझा करते हैं। दोनों देश राजनीतिक और आधिकारिक स्‍तरों पर नियमित वार्ता भी करते हैं। विदेश मंत्रालय ने बताया कि इस बैठक ने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा, बहुपक्षीय मंच में सहयोग और परस्‍पर हितों के वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करने के लिए एक अवसर प्रदान किया। इस यात्रा के दौरान श्री जॉर्ज ने एस्‍टोनिया के विदेश मंत्रालय के महासचिव जोनाटन वसेविओव और एस्‍टोनिया-भारत संसदीय मैत्री समूह के अध्‍यक्ष उर्मास रीन्सालु के साथ भी एक बैठक की।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला