फ़रवरी 2, 2026 4:49 अपराह्न

printer

भारत एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन के लिए 35 हजार से अधिक पंजीकरण किए गए

नई दिल्ली में 16 फरवरी से शुरू होने वाले भारत एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन के लिए 35 हजार से अधिक पंजीकरण प्राप्त हो चुके हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने बताया कि पांच दिवसीय इस कार्यक्रम में सौ से अधिक देशों के प्रतिभागियों के भाग लेने की संभावना है। इनमें 15 से 20 राष्ट्राध्यक्ष, विभिन्न देशों के मंत्री और 40 से अधिक प्रमुख वैश्विक और भारतीय कंपनियों के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी शामिल हैं।

मंत्रालय ने बताया कि वैश्विक एआई इकोसिस्टम की लगभग पांच सौ प्रमुख हस्तियां इसमें भाग लेंगी, इनमें नवप्रवर्तक, शोधकर्ता और मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी शामिल हैं। सम्मेलन के सात प्रमुख कार्यक्रम में तीन लाख से अधिक प्रतिभागी शामिल होंगे। शिखर सम्मेलन में 500 से अधिक एआई स्टार्टअप का प्रदर्शन और लगभग 500 सत्र आयोजित किए जाएंगे। मंत्रालय ने शिखर सम्मेलन को एआई-केंद्रित सबसे व्यापक वैश्विक सम्मेलनों में से एक बताया।