मार्च 21, 2026 7:50 पूर्वाह्न

printer

भारत इनोवेट्स डीप-टेक प्री-समिट का आयोजन आज से मुंबई में

शिक्षा मंत्रालय आज से मुंबई में भारत इनोवेट्स डीप-टेक प्री-समिट का आयोजन कर रहा है। जिसका उद्देश्य भारत को डीप टेक नवाचार के क्षेत्र में वैश्विक शक्ति के रूप में स्थापित करना है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सम्मेलन के एक विशेष सत्र को संबोधित करेंगे।

मंत्रालय ने बताया कि दो दिवसीय शिखर सम्मेलन में देश भर से प्राप्त तीन हजार से अधिक आवेदनों में से चुने गए लगभग 137 डीप-टेक स्टार्टअप भाग लेंगे।

मंत्रालय ने आगे कहा कि सम्मेलन में उन्नत कंप्यूटिंग, अंतरिक्ष, रक्षा और अन्य सहित 13 महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में नवाचारों का प्रदर्शन किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार प्रोफेसर अजय कुमार सूद, वरिष्ठ सरकारी अधिकारी, शिक्षाविद और उद्यमी भी उपस्थित रहेंगे।