अगस्त 25, 2025 4:31 अपराह्न

printer

भारत आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस क्रांति का साक्षी बन रहा है- संचार और ग्रामीण विकास राज्य मंत्री चंद्रशेखर पेम्मासानी

संचार और ग्रामीण विकास राज्य मंत्री चंद्रशेखर पेम्मासानी ने कहा है कि भारत आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस क्रांति का साक्षी बन रहा है। उन्होंने कहा कि सी-डॉट की स्थापना के समय ग्रामीण टेलीफोनी से लेकर अब फाइव-जी, ऑप्टिकल फाइबर और क्वांटम सुरक्षित संचार तक, भारत ने एक लंबा सफर तय किया है। नई दिल्ली में आज सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स-सी-डॉट के 42वें स्थापना दिवस पर उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान की भूमिका अब और भी बढ़ गई है। उन्होंने स्वदेशी फोर-जी और फाइव-जी तकनीक के विकास के लिए सी-डॉट की प्रशंसा की। श्री पेम्मासानी ने कहा कि यह तकनीक एक लाख से अधिक बीएसएनएल टावरों पर उपयोग की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि सी-डॉट भारत के लिए गौरव की बात है और यह शेष दुनिया के लिए एक आदर्श बनकर उभरेगा।

    आकाशवाणी समाचार से विशेष बातचीत में, सी-डॉट के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी राजकुमार उपाध्याय ने कहा कि 1984 में स्थापित सी-डॉट ने ग्रामीण स्वचालित एक्सचेंजों की स्थापना की है। इससे भारत में दूरसंचार क्रांति आई है।