फ़रवरी 21, 2026 8:32 पूर्वाह्न

printer

भारत आज स्पेन के खिलाफ एफआईएच प्रो लीग के अपने विदेश चरण की शुरुआत करेगा

हॉकी में भारत आज स्पेन के खिलाफ एफ.आई.एच प्रो लीग के अपने विदेश चरण की शुरुआत करेगा। यह मैच दोपहर 12 बजे आस्‍ट्रेलिया के होबार्ट में खेला जाएगा।

भारतीय टीम नए कप्तान हार्दिक सिंह के नेतृत्व में खेलेगी। भारत रविवार को मेजबान ऑस्ट्रेलिया से खेलेगा।

24 फरवरी को भारत सामना स्पेन से होगा और 25 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत इस चरण का अंतिम मैच खेलेगा।

राउरकेला में हाल ही में खेले गए घरेलू चरण के मैचों में भारत का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। भारतीय टीम को बेल्जियम से 1-3 की हार और अर्जेंटीना के खिलाफ 0-8 की करारी हार का सामना करना पडा था।