मई 11, 2026 10:28 अपराह्न

printer

भारत आज वैश्विक स्तर पर मजबूती और स्थिरता का प्रतीक: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि भारत आज दुनिया में अपनी मजबूती, स्थिरता और कार्य क्षमता के लिए पहचाना जा रहा है। नई दिल्ली में आयोजित ‘सीआईआई वार्षिक व्यापार शिखर सम्मेलन 2026’ में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भरोसे और अवसर का मजबूत केंद्र बनकर उभरा है।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि विकसित भारत अभियान का लक्ष्य वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है और इसमें राज्यों की अहम भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र इस दिशा में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए तैयार है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला