फ़रवरी 7, 2026 2:10 अपराह्न

printer

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने की ट्रम्प-मोदी की सराहना

अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने भारत-अमरीका व्‍यापार समझौते पर संयुक्त वक्तव्य के लिए राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की सराहना की है। उन्होंने दोनों नेताओं के नेतृत्व और दूरदर्शिता को स्वीकार करते हुए इसे द्विपक्षीय संबंधों का एक नया चरण बताया।

   

इस बीच, अमरीकी व्यापार प्रतिनिधि राजदूत जैमीसन ग्रीर ने संयुक्त वक्तव्य की घोषणा का  स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इस समझौते का उद्देश्य शुल्क और गैर-शुल्क बाधाओं को दूर करना और भारत के विशाल बाजार को अमरीका के उत्पादों के लिए खोलना है।

   

श्री ग्रीर ने कहा कि यह समझौता सभी औद्योगिक वस्तुओं और कृषि उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला पर शुल्क कम करके अमरीका के श्रमिकों, किसानों और उत्पादकों को लाभ पहुंचाएगा। उन्होंने कहा कि यह घोषणा दोनों देशों के बीच प्रगाढ़ होते संबंधों को दर्शाती है और किसानों और उद्यमियों के लिए नए अवसर सृजित करेगी। राजदूत ग्रीर ने दोनों देशों के बीच निष्पक्ष और संतुलित व्यापार हासिल करने की दिशा में वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के नेतृत्व और प्रतिबद्धता की भी सराहना की।