आगरा प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक रोहित गुप्ता ने भारत-अमरीका अंतरिम व्यापार समझौते की सराहना करते हुए कहा कि इससे अमरीका के बाजार में भारतीय निर्माताओं के लिए कई अवसर खुलेंगे। आकाशवाणी समाचार से विशेष बातचीत में श्री गुप्ता ने कहा कि शुल्क में कमी से देश के निर्यात लक्ष्य को हासिल करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह व्यापार समझौता रत्न उद्योग के लिए वरदान साबित होगा। उन्होंने इसे एक बड़ी उपलब्धि बताया।
News On AIR | फ़रवरी 11, 2026 2:33 अपराह्न
भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते की रोहित गुप्ता ने की सराहना