पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के नेतृत्व में दोनों राष्ट्रों की साझा प्रतिबद्धता पर आधारित है। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री पुरी ने कहा कि यह समझौता ‘मेक इन इंडिया’ पहल को और मजबूत करेगा तथा किसानों, उद्यमियों, लघु और मध्यम उद्यमों, स्टार्टअप नवप्रवर्तकों, मछुआरों आदि के लिए व्यापक अवसर खोलेगा।
उन्होंने कहा कि इससे बड़े पैमाने पर प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। श्री पुरी ने कहा कि यह ढांचा नवाचार को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है और भारत तथा अमेरिका के बीच निवेश और प्रौद्योगिकी साझेदारी को और मजबूत करेगा।