फ़रवरी 7, 2026 1:22 अपराह्न

printer

भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौता वास्तविक अवसरों की ओर महत्वपूर्ण कदम: ज्योतिरादित्य सिंधिया

संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि भारत-अमरीका अंतरिम व्यापार समझौते का फ्रेमवर्क वैश्विक सहयोग को भारत के लोगों के लिए वास्तविक अवसरों में बदलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। श्री सिंधिया ने कहा कि यह समावेशी, भविष्योन्मुखी और लोगों की आकांक्षाओं पर आधारित विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह विकसित भारत के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्‍होंने कहा कि इससे किसानों, मछुआरों, कारीगरों, सूक्ष्‍म लघु और मध्यम उद्यमों तथा स्टार्टअप्स के लिए निर्यात के नए अवसर बनेंगे।

 

उन्होंने कहा कि इससे वस्त्र, चमड़ा, हस्तशिल्प, रसायन और इंजीनियरिंग उत्पादों में ‘मेक इन इंडिया’ को भी बढ़ावा मिलेगा। श्री सिंधिया ने कहा कि यह निर्यात आधारित विकास के माध्यम से महिलाओं और युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन को भी प्रोत्साहित करेगा।