नवम्बर 4, 2025 7:32 अपराह्न

printer

भारत-अमरीका सैन्य सहयोग समूह की 22वीं बैठक, द्विपक्षीय रक्षा संबंध मजबूत करने पर हुई चर्चा

भारत-अमरीका सैन्य सहयोग समूह की 22वीं बैठक अमरीका के हवाई में आयोजित की गई। दो दिवसीय इस बैठक की सह-अध्यक्षता भारत के एकीकृत रक्षा स्टाफ प्रमुख, एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित और अमरीका की हिंद-प्रशांत कमान के लेफ्टिनेंट जनरल जोशुआ रुड ने की। एकीकृत रक्षा स्टाफ मुख्यालय से जारी रिपोर्ट के अनुसार बैठक में वरिष्‍ठ सैन्य अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय रक्षा संबंध मजबूत करने, अंतर-संचालन क्षमता बढ़ाने और एक स्वतंत्र, खुला और सुरक्षित हिंद-प्रशांत क्षेत्र को बढ़ावा देने पर सार्थक चर्चा हुई।

 

भारत-अमरीका सैन्य सहयोग समूह दोनों देशों के सशस्त्र बलों के बीच रणनीतिक और परिचालन संवाद का एक प्रमुख मंच है। पिछले वर्ष इसकी बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई थी। दोनों देशों ने  मालाबार और वज्र प्रहार जैसे कई युद्धाभ्यास किए थे।