राज्यसभा सांसद और पूर्व विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने भारत-अमरीका व्यापार समझौते का स्वागत करते हुए इसे ऐतिहासिक बताया है। आकाशवाणी समाचार से बातचीत में श्री श्रृंगला ने कहा कि 18 प्रतिशत बाजार पहुंच दर के साथ भारत अपने सभी प्रतिस्पर्धियों चीन, वियतनाम, इंडोनेशिया, बांग्लादेश तथा पाकिस्तान से बेहतर स्थिति में है। उन्होंने कहा कि यह समझौता देश के लघु और मध्यम उद्यम, किसान, श्रमिक, श्रम प्रधान उद्यम और देशभर के लोगों के लिए बहुत लाभकारी है।
News On AIR | फ़रवरी 3, 2026 5:30 अपराह्न
भारत-अमरीका व्यापार समझौता ऐतिहासिक: राज्यसभा सांसद हर्षवर्धन श्रृंगला