फ़रवरी 15, 2026 9:14 पूर्वाह्न

printer

भारत-अमरीका द्विपक्षीय व्यापार समझौता भारत के वस्त्र उद्योग के विकास को नई दिशा देगा: केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी

केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि भारत-अमरीका द्विपक्षीय व्यापार समझौता भारत के वस्त्र उद्योग के विकास को नई दिशा देगा। श्री जोशी ने कहा है कि इस व्यापार समझौते से 113.76 अरब डॉलर के अमरीकी बाज़ार तक पहुंच बढ़ेगी और शुल्‍क में भारी कटौती के कारण निर्यात प्रतिस्पर्धा में सुधार होगा। उन्होंने कहा कि इस कदम से रेडीमेड गारमेंट्स, कालीन और वस्त्र क्षेत्रों में तीव्र वृद्धि की अपार संभावनाएं हैं। श्री जोशी ने कहा कि श्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में हासिल की गई यह उपलब्धि वैश्विक वस्त्र उद्योग क्षेत्र में भारत के महाशक्ति बनने की दिशा में महत्‍वपूर्ण कदम है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला