फ़रवरी 4, 2026 4:50 अपराह्न

printer

भारत-अमरीका के बीच व्यापार समझौता ऐतिहासिक और राष्ट्हित में है: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भारत और अमरीका के बीच व्यापार समझौते को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह राष्ट्र हित में है और इससे उनके राज्‍य को काफी लाभ होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अमरीका ने भारतीय उत्पादों पर शुल्क 50 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है, जिससे भारतीय निर्यातकों को बड़ी राहत मिलेगी।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि यह समझौता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के दृष्टिकोण की वैश्विक स्वीकृति का प्रमाण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह समझौता राजस्‍थान के आभूषण, हस्तशिल्प, वस्त्र और पत्थर उद्योगों के लिए वैश्विक बाजारों के द्वार खोलेगा। इससे निर्यात में अप्रत्‍याशित वृद्धि होगी।