जनवरी 7, 2026 9:54 अपराह्न

printer

भारत, अमरीका और वेनेजुएला के बीच राजनयिक स्‍तर पर समाधान करने की कोशिश कर रहा: भारत में क्‍यूबा के राजदूत

भारत में क्‍यूबा के राजदूत जुआन कार्लोस मारसान अगुइलेरा ने कहा है कि भारत, अमरीका और वेनेजुएला के बीच उत्‍पन्‍न स्थिति को द्विपीक्षीय वार्ता और राजनयिक स्‍तर पर समाधान करने की कोशिश कर रहा है। नई दिल्‍ली में एक निजी समाचार एजेंसी के साथ बातचीत में श्री अगुइलेरा ने कहा कि सभी लोग इस समस्‍या का समाधान शांतिपूर्ण ढंग से कराने का इच्‍छुक है। इसका समाधान सैन्‍य कार्रवाई से नहीं किया जाना चाहिए। उन्‍होंने यह भी कहा कि भारत इस समस्‍या के समाधान के लिए अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर प्रयास कर रहा है। उन्‍होंने यह भी कहा कि वैश्विक दक्षिण के सिलसिले में भारतीय नेतृत्‍व विश्‍व में एक नई आर्थिक व्‍यवस्‍था के लिए कार्य कर रहा है, जो अंतरराष्‍ट्रीय और संयुक्‍त राष्‍ट्र के नियमों पर आधारित हो। श्री अगुइलेरा ने यह भी कहा कि 12 जनवरी को क्‍यूबा और भारत अपने द्विपक्षीय राजनयिक संबंधों की 66वां वर्षगांठ मनाएंगे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला