रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत-अमरीका अंतरिम व्यापार समझौते को भारत की आर्थिक यात्रा में एक महत्वपूर्ण रणनीतिक उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि समझौते से निर्यात बढेगा, श्रम प्रधान क्षेत्रों को मजबूती मिलेगी, उच्च गुणवत्ता वाला निवेश होगा और बड़े पैमाने पर रोजगार सृजित होगा।
रक्षा मंत्री ने कहा कि समझौते से देश के किसानों और कृषि को सुरक्षा दी गई है। उन्होंने विकास, रोजगार और दीर्घकालिक आर्थिक सशक्तिकरण के ऐतिहासिक अवसरों के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अथक प्रयासों की सराहना की।