उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड ने कहा है कि भारत अब विश्व की पांचवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था है और तीसरी सबसे बडी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में अग्रसर है। नई दिल्ली में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेटिक लीडरशिप के प्रतिभागियों के समूह के साथ बातचीत में उपराष्ट्रपति ने नीति निर्माण में प्रशिक्षित व्यक्तियों की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को केवल विधान पालिका के जरिये ही जवाबदेह बनाया जा सकता है।
Site Admin | जनवरी 22, 2025 7:41 अपराह्न
भारत अब विश्व की पांचवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था है: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड
