मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अक्टूबर 17, 2025 5:16 अपराह्न

printer

भारत अब विश्वस्तरीय व्यापारिक साझेदार के रूप में मजबूत स्थिति में: केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल

 

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि हाल के वर्षों में भारत में महत्वपूर्ण बदलाव आया है। अब वह मज़बूत स्थिति में बातचीत करता है। यह देश के बढ़ते आर्थिक आत्मविश्वास और वैश्विक कद को दर्शाता है।

 

नई दिल्ली में एसोचैम के वार्षिक सम्मेलन और 105वीं वार्षिक आम बैठक को संबोधित करते हुए, श्री गोयल ने कहा कि आज दुनिया भारत को एक महत्वपूर्ण व्यापारिक साझेदार और काम करने के लिए एक विश्वसनीय देश के रूप में पहचानती है।

 

उन्‍होंने बताया कि मॉरीशस, ऑस्ट्रेलिया, संयुक्त अरब अमीरात और यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ देशों के साथ हस्ताक्षरित मुक्त व्यापार समझौते दुनिया के साथ भारत के व्यापारिक जुड़ाव में एक नया अध्याय जोड़ते हैं।

 

उन्होंने कहा कि ये समझौते उच्च आय वाले बाजारों तक पहुँच रहें हैं और निवेश को प्रोत्साहित करने के साथ उन्नत तकनीकों के प्रवाह को सक्षम करके भारतीय निर्यातकों के लिए नए अवसर खोल रहे हैं।

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला