55वें भारत अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में आज का दिन और भी रोचक होने की उम्मीद है। 70 से अधिक फिल्मों के सफल और लोगों को आकर्षित वाले कल के प्रीमियर के बाद, आज 70 अन्य फिल्म दिखाई जाएंगी। इसके अलावा, तीन फिल्म ओपन-एयर स्क्रीनिंग के हिस्से के रूप में दिखाई जाएंगी। हालांकि, आज का प्रमुख आकर्षण क्रिएटिव माइंड्स ऑफ टुमॉरो-सी.एम.ओ.टी. का आयोजन है, जहां एक नई फिल्म बनाने की 48 घंटे की चुनौती पूरी की जाएगी। इस वर्ष, सी.एम.ओ.टी.चुनौती के लिए 13 तरह की फिल्म निर्माण कला से सौ होनहार युवा प्रतिभाओं का चयन किया गया है।
Site Admin | नवम्बर 23, 2024 8:33 पूर्वाह्न
भारत अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव: इफ्फी में और भी रोचक होगा आज का कार्यक्रम, दिखाई जाएंगी 70 फिल्में
