मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 6, 2024 7:54 अपराह्न

printer

भारतीय हॉकी ने जूनियर वीमेंस हॉकी टीम की घोषणा कर दी है

भारतीय हॉकी ने जूनियर वीमेंस हॉकी टीम की घोषणा कर दी है। 22 सदस्यीय भारतीय महिला टीम में झारखंड की भी चार खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इनमें नीरू कुल्लू, रजनी केरकेट्टा, बिनिमा धान और संजना होरो शामिल हैं। रजनी केरकेट्टा और नीरू कुल्लू सिमडेगा जिले की और बिनिमा धान और संजना होरो खूंटी जिले की रहने वाली हैं। डिफेंडर ज्योति सिंह इस टीम को लीड करेंगी जबकि साक्षी राणा उप कप्तान होंगी। भारतीय टीम में झारखंड के चार खिलाड़ियों के चयन पर हॉकी झारखंड के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी हैं। यह टीम यूरोपियन टूर पर जाएगी। 21 से 29 मई के दौरान भारतीय टीम बेल्जियम, जर्मनी और नीदरलैंड के साथ छह मैच खेलेगी।