नवम्बर 7, 2025 10:29 अपराह्न

printer

भारतीय हॉकी के 100 वर्ष पूरे, खेल मंत्री मंडाविया ने शताब्दी समारोह में गौरवशाली विरासत को किया याद

खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने हॉकी में भारत के गौरवशाली अतीत और वैश्विक मंच पर उसके प्रभुत्व को याद किया। भारतीय हॉकी के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आज नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, डॉ. मंडाविया ने प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ियों के खेल कौशल की प्रशंसा की। डॉ. मंडाविया ने कहा कि भारतीय टीम ने अतीत की कठिनाइयों से सीख लेकर अपनी सदियों पुरानी विजय की विरासत को पुनः प्राप्त किया है। उन्‍होंने कहा कि आज देश भर में शताब्‍दी वर्ष के अवसर पर एक हज़ार से अधिक मैच खेले जा रहे हैं।

    इस अवसर पर संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू भी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। श्री रिजिजू ने कहा कि भारतीय हॉकी के लिए यह एक लंबी और प्रेरणादायक यात्रा रही है। उन्होंने देश की पिछली ओलंपिक हॉकी सफलताओं पर बल दिया, जिसमें लगातार छह स्वर्ण पदक और 2024 की जीत शामिल है।

    भारतीय हॉकी के शताब्दी समारोह के उपलक्ष्य में आज नई दिल्ली में खेल मंत्री की टीम इलेवन और हॉकी इंडिया की टीम इलेवन के बीच एक प्रदर्शनी हॉकी मैच खेला गया। इस मैच में केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मंडाविया, केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। भारतीय हॉकी टीम के पूर्व सितारे भी इस मैच को देखने के लिए मौजूद थे। यह मैच खेल मंत्री इलेवन ने 3-1 से जीता।

    श्री मंडाविया ने शताब्‍दी अवसर पर एफआईएच हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप की ट्रॉफी का भी अनावरण किया। यह प्रतियोगिता 28 नवंबर से 10 दिसंबर तक चेन्नई तथा मदुरै में खेली जाएगी। 24 मैचों में 11,500 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला