जुलाई 25, 2025 8:56 पूर्वाह्न

printer

भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी अनाहत सिंह मिस्र में चल रही विश्व स्क्वैश जूनियर चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंचीं

भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी अनाहत सिंह मिस्र की राजधानी काहिरा में चल रही विश्व स्क्वैश जूनियर चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। इसके साथ ही, उन्हें टूर्नामेंट में अपना पहला पदक मिलना भी तय हो गया है।

   

अनाहत सिंह 2010 के बाद इस चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुँचने वाली पहली भारतीय हैं। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में मिस्र की मलिका एल्काराक्सी को हराया।

   

आज सेमीफाइनल में अनाहत का सामना मिस्र की नादियन एल्हम्मामी से होगा।