फ़रवरी 9, 2026 1:19 अपराह्न

printer

भारतीय सेना ने म्यांमार सेना के सैन्य प्रशिक्षण विद्यालय में 12-लेन वाला पैदल सेना हथियार प्रशिक्षण सिम्युलेटर स्थापित किया

भारतीय सेना के सिम्युलेटर विकास प्रभाग की मोबाइल प्रशिक्षण टीम ने बाहतू स्थित म्यांमार सेना के सैन्य प्रशिक्षण विद्यालय में 12 लेन वाला पैदल सेना हथियार प्रशिक्षण सिम्युलेटर स्थापित किया और उसे संचालित किया। भारतीय सेना के अतिरिक्त लोक सूचना महानिदेशालय ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि म्यांमार सेना के कर्मियों को सिम्यूलेटर संचालन, परिदृश्य निष्पादन और तकनीकी रखरखाव का प्रशिक्षण दिया गया।