भारतीय सेना ने आज नई दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में आगामी त्रि-सेवा अकादमिक प्रौद्योगिकी संगोष्ठी के लिए एक पूर्वावलोकन कार्यक्रम का आयोजन किया। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इस संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य सेवाओं, शैक्षणिक संस्थानों और अनुसंधान तथा विकास के क्षेत्र में एक समन्वित और एकीकृत दृष्टिकोण विकसित करना है।
मंत्रालय ने बताया कि देश भर के शैक्षणिक संस्थानों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष पोर्टल की शुरुआत की गई है। मंत्रालय ने यह भी बताया कि इच्छुक संस्थान इस पोर्टल के माध्यम से तथा प्रतिभागी के रूप में संगोष्ठी में भाग ले सकते हैं। यह संगोष्ठी इस वर्ष 22 और 23 सितंबर को आयोजित की जाएगी।