भारतीय सेना की वज्र कोर आज से अमृतसर में विजय दिवस मना रही है। विजय दिवस पाकिस्तान के खिलाफ 1971 के युद्ध में 16 दिसंबर को मिली जीत के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस युद्ध के बाद ही स्वतंत्र बांग्लादेश का उदय हुआ था।
विजय दिवस की 53वीं वर्षगांठ के कार्यक्रम में आज और कल पंजाब राज्य युद्ध नायक स्मारक में आम जनता के लिए हथियार और युद्ध सामग्री प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है।
15 दिसंबर को अमृतसर के गोबिंदगढ़ किले में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सारागढ़ी की सबसे भयंकर लड़ाई पर एक लाइट और साउंड शो और भारतीय सेना की समृद्ध विरासत को प्रदर्शित करने वाले सैन्य अभियानों पर वीडियो क्लिपिंग भी दिखलायी जाएगी।