मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

मार्च 17, 2024 1:44 अपराह्न

printer

भारतीय सेना की टुकड़ी संयुक्त सैन्य अभ्यास के लिए सेशेल्स रवाना हो गई

भारतीय सेना की टुकड़ी सैन्य अभ्यास के लिए सेशेल्स रवाना हो गई है। यह अभ्यास 18 मार्च से 27 मार्च तक चलेगा। दोनों देशों के बीच वर्ष 2001 से हर दूसरे वर्ष संयुक्त सैन्य अभ्यास का आयोजन होता है। इस वर्ष के आयोजन में भारत की ओर से गोरखा राइफल्स के 45 जवान हिस्सा ले रहे हैं।

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इस अभ्यास का उद्देश्य शांतिरक्षा अभियान के लिए तालमेल के साथ काम करने के कौशल में प्रवीण बनना है। इसके अलावा, इस अभ्यास से दोनों देशों के सैन्य संबंध भी प्रगाढ होंगे और दोनों देशों की सेना को एक-दूसरे की सर्वोत्तम कार्यशैली का अनुभव मिल सकेगा। अभ्यास में, अर्ध-शहरी परिवेश में ख़तरों से निपटने के हुनर पर ख़ास ज़ोर दिया जाएगा।