मार्च 3, 2026 8:04 अपराह्न

printer

भारतीय सेना और लद्दाख के वन और पर्यावरण विभाग ने एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

विश्व वन्यजीव दिवस पर, भारतीय सेना और लद्दाख के वन और पर्यावरण विभाग ने आज एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। समझौता ज्ञापन में नाजुक पारिस्थितिकी को संरक्षित करने और राजसी प्रजातियों के संरक्षण पर बल दिया गया।

इन प्रजातियों में हिम तेंदुआ, हिमालयी भेड़िया, भरल, आइबेक्स, मार्मोट, काला गर्दन वाला सारस और उनके आवास शामिल हैं। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इस समझौता ज्ञापन का उद्देश्य लद्दाख के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र में सतत विकास और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला