दिसम्बर 19, 2025 5:56 अपराह्न

printer

भारतीय सेना और मलेशिया की सेना के बीच हरिमाऊ शक्ति-2025 का पांचवां संस्करण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ

भारतीय सेना और मलेशिया की सेना के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास हरिमाऊ शक्ति-2025 का पांचवां संस्करण कल राजस्थान में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। दो सप्ताह के इस गहन प्रशिक्षण में मुख्य रूप से डोगरा रेजिमेंट के 120 जवान शामिल हुए। वहीं मलेशिया की सेना के 25वीं बटालियन के 70 सैनिक शामिल हुए। अभ्यास के दौरान संयुक्त राष्ट्र के अध्याय सात के जनादेश के अन्‍तर्गत उप-पारंपरिक अभियानों के पूर्वाभ्यास पर ध्यान केंद्रित किया गया। इसमें आतंकवाद रोधी अभियानों पर विशेष बल दिया गया। दोनों पक्षों के सैनिकों ने अभ्यास में छापे, खोज और अभियान, हेलीकॉप्टर से संचालन, ड्रोन का उपयोग और परमाणु सुरक्षा प्रणाली के विरुद्ध उपाय, हेलीपैड की सुरक्षा और हताहतों को निकालना शामिल था।

इसमें मार्शल आर्ट रूटीन, युद्ध रिफ्लेक्स शूटिंग और योग को भी शामिल किया गया। इससे युद्ध की तैयारी और शारीरिक सहनशक्ति दोनों को बढ़ावा मिला। संयुक्‍त अभ्‍यास ने अंतरसंचालन, पारस्परिक समझ और सर्वोत्तम प्रथाओं के आदान-प्रदान को बढ़ावा दिया। इससे रक्षा सहयोग को सुदृढ़ किया गया और दोनो देशों के बीच दीर्घकालिक द्विपक्षीय संबंधों को और अधिक मजबूती मिली।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला