फ़रवरी 9, 2026 1:41 अपराह्न

printer

भारतीय सेना और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर; सैन्य कर्मियों को विशेष बैंकिंग सेवाएं व बीमा लाभ

भारतीय सेना और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने सेवारत और सेवानिवृत्त सैन्य कर्मियों को विशेष बैंकिंग सेवाएं और बेहतर बीमा लाभ प्रदान करने के लिए एक समझौता ज्ञापन-एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता ज्ञापन फरवरी 2029 तक तीन साल के लिए किया गया है। भारतीय सेना के अतिरिक्त लोक सूचना महानिदेशालय ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि समझौते के तहत, अनिवार्य वेतन या पेंशन क्रेडिट के बिना 60 लाख रुपये का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा शामिल है। यह न्यूनतम मासिक क्रेडिट से जुड़ा हुआ है। इसमें यह भी बताया गया है कि अतिरिक्त लाभों में 35 लाख रुपये का नॉमिनी कवर, 1 करोड़ रुपये का हवाई दुर्घटना बीमा, 4 लाख रुपये का उच्च शिक्षा कवर और 2 लाख रुपये तक का बालिका विवाह कवर शामिल है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला