भारतीय सूचना सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी बिराज दास का आज गुवाहाटी में निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे। उन्होंने 1966 में केंद्रीय सूचना सेवा में अपना करियर शुरू किया था। उन्होंने गुवाहाटी के पीआईबी में सूचना सहायक के पद पर कार्य शुरू किया था। 1973 में वे डिब्रूगढ़ क्षेत्रीय समाचार इकाई में रेडियो संवाददाता बने। श्री दास 1979 में, आकाशवाणी गुवाहाटी में संवाददाता के रूप में शामिल हुए। 1996 में, उन्हें कोलंबो में विशेष संवाददाता के रूप में नियुक्त किया गया।
Site Admin | सितम्बर 3, 2025 8:05 अपराह्न
भारतीय सूचना सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी बिराज दास का गुवाहाटी में निधन
