भारतीय सूचना सेवा की वरिष्ठ अधिकारी और आकाशवाणी समाचार सेवा की महानिदेशक मौषुमी चक्रवर्ती ने आज आकाशवाणी के महानिदेशक का पदभार भी ग्रहण किया। 1991 बैच की आईआईएस अधिकारी, श्रीमती चक्रवर्ती ने पत्र सूचना ब्यूरो और केंद्रीय संचार ब्यूरो सहित सूचना और प्रसारण मंत्रालय के कई मीडिया संगठनों में काम किया है।
तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने कैबिनेट मंत्री के पी.एस. के रूप और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में भी काम किया है।