मई 16, 2025 8:50 पूर्वाह्न

printer

भारतीय सशस्त्र बलों के साथ देशभक्ति और एकजुटता को प्रदर्शित करने के लिए जम्मू में 10 हज़ार लोगों ने निकाली “तिरंगा यात्रा”

भारतीय सशस्त्र बलों के साथ देशभक्ति और एकजुटता को प्रदर्शित करने के लिए जम्मू में लगभग दस हज़ार लोगों ने कल विशाल “तिरंगा यात्रा” निकाली। ‘राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक’ के बैनर तले यह यात्रा इंदिरा चौक के जेडीए पार्किंग से शुरू हुई और प्रेस क्लब जम्मू में समाप्त हुई।

 

 

राष्ट्रीय ध्वज लहराते हुए और जय हिंद, वंदे मातरम और भारतीय सेना जिंदाबाद जैसे नारे लगाते हुए लोगों ने देश के सैनिकों के प्रति अटूट समर्थन व्यक्त किया।

 

इस कार्यक्रम में प्रमुख नेताओं, भूतपूर्व सैनिकों, संतों, विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों के सदस्यों ने भाग लिया। यात्रा में बड़ी संख्या में कश्मीरी विस्थापित भी मौजूद रहे।

 

 

जम्मू-कश्मीर के भाजपा अध्‍यक्ष सत शर्मा ने विशाल रैली के लिए लोगों को धन्यवाद दिया और कहा कि यह रैली सभी संप्रदायों, सभी धर्मों के लोगों की एकजुटता को प्रदर्शित करती है, जो भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता का सम्मान करने के लिए एकत्र हुए हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला