भारतीय तटरक्षक बल, श्रीलंका तटरक्षक बल और मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल द्वारा आयोजित 17वां त्रिपक्षीय अभ्यास दोस्ती कल मालदीव के माले में शुरू हुआ। बंदरगाह चरण पर इसका अभ्यास जारी है, जिसमें सहयोगात्मक अभ्यास शामिल हैं। इसके बाद भारतीय तटरक्षक बल के जहाज और विमान समुद्री चरण में भाग लेंगे।
इससे पहले, भारतीय तटरक्षक बल के महानिदेशक परमेश शिवमणि ने भारत के सागर दृष्टिकोण और पड़ोसी-प्रथम नीति के अंतर्गत द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल के प्रमुखों से मुलाकात की।