मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

जून 4, 2024 2:25 अपराह्न

printer

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का रूख, सेंसेक्‍स और निफ्टी में पांच प्रतिशत से अधिक की गिरावट

 

शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में आज भारी गिरावट का रूख रहा। बम्‍बई शेयर बाजार के सेंसेक्‍स और नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज के निफ्टी में पांच प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज हुई।

 

अंतिम समाचार मिलने तक सेंसेक्‍स 4088 अंक यानी 5.35 प्रतिशत लुढ़क कर 72380 पर आ गया। निफ्टी में भी 1269 अंक यानी 5.46 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 21994.50 पर आ गया।

 

इससे पहले दिन के कारोबार में सेंसेक्‍स 8.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 70234 पर और निफ्टी 8.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ 21281 पर था

 

एशियाई बाजारों में जापान के निक्‍केई, सिंगापुर के स्‍ट्रेट्स टाइम्‍स और दक्षिण कोरिया के कोस्‍पी में भी गिरावट का रूख रहा। दूसरी तरफ हांगकांग का हैंगसेंग और चीन के शंघाई कम्‍पोजिट में उछाल दर्ज किया गया।