जून 13, 2024 5:39 अपराह्न

printer

भारतीय शेयर बाज़ार में सेंसेक्स और निफ्टी आज हरे निशान के साथ बंद हुए

भारतीय शेयर बाज़ार में सेंसेक्स और निफ्टी आज हरे निशान के साथ बंद हुए। घरेलू स्‍तर पर वैश्विक संकेतों का सकारात्‍मक असर देखा गया।

बाम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का संवेदी सूचकांक आज 204 अंक यानी कि शून्य दशमलव दो-सात प्रतिशत के उछाल के साथ 76 हजार आठ सौ 11 अंक पर जाकर बंद हुआ। नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी 76 अंक यानी कि शून्य दशमलव तीन-तीन प्रतिशत ऊपर आकर 23 हजार तीन सौ 99 पर पहुंच गया।

बीएसई के विस्‍तृत बाजार में आज मिडकैप में शून्‍य दशमलव सात-नौ प्रतिशत की बढत देखी गई जबकि स्मॉल कैप सूचकांक में शून्‍य दशमलव आठ-नौ प्रतिशत का लाभ दर्ज हुआ।