जनवरी 8, 2026 6:31 अपराह्न

printer

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने आधार के शुभंकर उदय का शुभारंभ किया

भारतीय विशिष्‍ट पहचान प्राधिकरण-यूआईडीएआई ने आज आधार का शुभंकर उदय का शुभारंभ किया। इलेक्‍ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने कहा कि यह शुभंकर आधार से संबंधित जानकारी को अधिक सुलभ और लोगों के लिए सहज बनाने में सहायक होगा। मंत्रालय ने बताया कि शुभंकर अपडेट, प्रमाणीकरण और ऑफ़लाइन सत्यापन सहित आधार सेवाओं के संचार को सरल बनाएगा।

यूआईडीएआई ने पिछले वर्ष माई गॉव प्‍लेटफॉर्म पर राष्‍ट्रव्‍यापी मैस्‍कट डिजाइन प्रतिस्‍पर्धा शुरू की थी। इस प्रतिस्‍पर्धा में लोगों को आधार के लिए आधिकारिक शुभंकर डिजाइन तैयार करने के लिए आमंत्रित किया गया था। देशभर से आठ सौ 75 प्रविष्टियां प्राप्‍त हुई थी।

यूआईडीएआई के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी भुवनेश कुमार ने कहा कि यूआईडीएआई ने आधार के मूल सिद्धांत को दोहराते हुए लोगों को इस शुभंकर को डिजाइन करने और नाम देने के लिए आमंत्रित किया।