भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने उन मीडिया खबरों का खंडन किया है जिनमें दावा किया गया था कि प्राधिकरण ने अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों से विमानन ईंधन के स्टॉक की जानकारी मांगी है। सोशल मीडिया पोस्ट में, प्राधिकरण ने कहा कि उसने किसी भी हवाई अड्डा संचालक से औपचारिक या अनौपचारिक रूप से ईंधन भंडार या अनुमानित ईंधन आवश्यकताओं के बारे में जानकारी देने के लिए नहीं कहा है। उसने कहा कि इस तरह की जानकारी देने वाली खबरें झूठी और तथ्यात्मक रूप से गलत हैं।
News On AIR | मार्च 4, 2026 6:26 पूर्वाह्न
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण का हवाई अड्डों से विमान ईंधन के स्टॉक की जानकारी मांगने का दावा फ़र्ज़ी