फ़रवरी 13, 2026 2:16 अपराह्न

printer

भारतीय विदेश सेवा अधिकारी पुनीत अग्रवाल थाईलैंड में भारत के राजदूत नियुक्त

भारतीय विदेश सेवा अधिकारी पुनीत अग्रवाल को थाईलैंड में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि 1997 बैच के श्री अग्रवाल वर्तमान में मंत्रालय में अपर सचिव के पद पर कार्यरत हैं।