मई 25, 2024 1:05 अपराह्न

printer

भारतीय विदेशी मुद्रा भंडार अपने उच्चतम स्तर पर पहुंचा, लगातार तीसरे हफ्ते दर्ज की गई बढ़ोत्तरी

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 17 मई को समाप्त हुए सप्ताह में 4 अरब 54 करोड़ 90 लाख डॉलर बढ़कर अपने नए उच्‍चतम स्‍तर 6 खरब 48 अरब 70 करोड़ डॉलर तक पहुंच गया है। यह लगातार तीसरा हफ्ता है जब विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

    

इसी सप्ताह स्वर्ण भंडार भी 1 अरब 24 करोड़ 40 लाख डॉलर बढ़कर 57 अरब 19 करोड़ 50 लाख डॉलर पहुंच गया। विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) में भी 11 करोड़ 30 लाख डॉलर की बढ़ोतरी हुई और यह 18 अरब 16 करोड़ 80 लाख तक डॉलर पहुंच गया।