भारतीय वायु सेना इस वर्ष सिंगापुर एयरशो में अपनी हवाई क्षमताओं का प्रदर्शन करेगी। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि वायु सेना की सारंग हेलीकॉप्टर प्रदर्शन टीम भाग ले रही है। इसमें स्वदेशी रूप से विकसित उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर ए.एल.एच ध्रुव का प्रदर्शन किया जाएगा। चांगी प्रदर्शनी केंद्र में 3 से 8 फरवरी तक होने वाला यह एयरशो एशिया का प्रमुख द्विवार्षिक एयरोस्पेस और रक्षा प्रदर्शनी है। इस आयोजन में चार टीमों का हवाई प्रदर्शन और 37 विमानों का स्थिर प्रदर्शन शामिल है।
News On AIR | फ़रवरी 2, 2026 9:12 अपराह्न
भारतीय वायु सेना सिंगापुर एयरशो में हवाई क्षमताओं का प्रदर्शन करेगी