मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 6, 2024 8:35 अपराह्न | IAF

printer

भारतीय वायुसेना ने अपने 92वें स्‍थापना दिवस पर आज चेन्‍नई में एक बडा हवाई प्रदर्शन किया  

 

 

भारतीय वायुसेना ने अपने 92वें स्‍थापना दिवस पर आज चेन्‍नई में एक बडा हवाई प्रदर्शन किया। लगभग 21 वर्ष बाद यह प्रदर्शन मेरीना पर हुआ जिसे 15 लाख लोगों ने प्रत्‍यक्ष देखा। इसे लिम्‍का  बुक ऑफ  रिकार्ड में भी दर्ज किया गया। इस प्रदर्शन को सोशल मीडिया के माध्‍यम से दुनियाभर में भी देखा गया। मेरीना बीच की रेत पर दर्शक तीन से चार घंटे तक इस हवाई प्रदर्शन को देखकर आश्‍चर्यचकित होते रहे। विभिन्‍न हवाई अड्डो से 72 विमानों ने फ्लाई पास्‍ट और ऐरोबेटिक्‍स का प्रदर्शन किया जिसे देखकर लोग अवाक रह गये।