भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर, चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों वाली दो जगहों पर जंगल की आग बुझाने में लगातार जुटे हुए हैं। वायुसेना ने अनुसार, अरुणाचल प्रदेश के वालॉन्ग में लगी आग को बुझाने के लिए कुल 1 लाख 39 हज़ार 800 लीटर पानी का छिड़काव हुआ है। वायुसेना ने बताया कि नागालैंड की ज़ुकोऊ घाटी में भी अभियान जारी है। जहां एमआई-17 V5 हेलीकॉप्टर दीमापुर स्थित पदुम्पोखिरी झील से पानी भरकर जाप्फू शिखर के पास लगी आग बुझाई जा रही है। खड़ी ढलानों, कम दृश्यता और विरल वायु के कारण यह अभियान चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।
News On AIR | फ़रवरी 18, 2026 10:03 पूर्वाह्न
भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर दो जगहों पर जंगल की आग बुझाने में जुटे