जनवरी 18, 2026 6:03 अपराह्न

printer

भारतीय रेल अगले दो वर्षों में 7900 किलोमीटर से अधिक पटरियों के नवीनीकरण की योजना बना रही है

भारतीय रेल अगले दो वर्षों में सात हजार 900 किलोमीटर से अधिक पटरियों के नवीनीकरण की योजना बना रही है। रेल मंत्रालय ने बताया है कि चालू वित्त वर्ष 2025-26 में साढ़े सात हजार किलोमीटर से अधिक पटरियों के नवीनीकरण का कार्य चल रहा है और पिछले वित्त वर्ष में छह हजार 800 किलोमीटर से अधिक पटरियों का नवीनीकरण पहले ही किया जा चुका है।

मंत्रालय ने बताया कि तेज गति वाली पटरियों की लंबाई लगभग दोगुनी हो गई है, जो 2014 में 31 हजार किलोमीटर से बढ़कर अब 84 हजार किलोमीटर से अधिक हो गई है। इससे रेल नेटवर्क के अस्सी प्रतिशत हिस्से पर 110 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से परिचालन संभव हो रहा है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला