मार्च 12, 2026 2:22 अपराह्न

printer

भारतीय रेलवे ने सुरक्षा और परिचालन क्षमता बढ़ाने के लिए स्मार्ट मॉनिटरिंग को अपनाया है: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि भारतीय रेलवे ने सुरक्षा और परिचालन क्षमता बढ़ाने के लिए अत्‍याधुनिक एआई और मशीन लर्निंग उपकरणों का उपयोग करते हुए स्मार्ट मॉनिटरिंग को अपनाया है। श्री वैष्णव ने आज लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोहरे और प्रतिकूल मौसम की स्थिति में लोको पायलटों को बेहतर दृश्यता प्रदान करने के लिए त्रि-नेत्र प्रणाली विकसित की जा रही है। श्री वैष्‍णव ने कहा कि पटरियों के व्यापक निरीक्षण और निगरानी के लिए एकीकृत ट्रैक निगरानी प्रणाली तैनात की गई है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला