दिसम्बर 30, 2025 9:14 अपराह्न

printer

भारतीय रेलवे ने सकलेशपुर -सुब्रमण्‍य रोड घाट खण्‍ड पर विद्यु‍तीकरण का काम पूरा कर प्रमुख अभियांत्रिकी उपलब्धि हासिल की

भारतीय रेलवे ने सकलेशपुर – सुब्रमण्‍य रोड घाट खण्‍ड पर विद्यु‍तीकरण का काम पूरा कर प्रमुख अभियांत्रिकी उपलब्धि हासिल की है। रेल मंत्रालय ने बताया कि इस घाट के विद्युतीकरण से बेंगलुरू-मेंगलुरू रेलमार्ग अब पूरी तरह विद्युतीकृत हो गया है। यह खण्‍ड भारतीय रेल नेटवर्क में सबसे दुर्गम  और तकनीकी रूप से चुनौ‍तीपूर्ण क्षेत्रों में से एक है। इससे इस खंड में रेल संपर्क और परिचालन कुशलता में सुधार होगा। इस परियोजना से वंदे भारत और अन्‍य तेज गति वाली इलेक्ट्रिक रेलगाडियां भी इस मार्ग पर चल सकेंगी।